सागर नगर: सागर विधायक ने बस दुर्घटना में मृतक पिता-पुत्र के परिवार को ₹1 लाख की सहायता राशि दी
कृष्णगंज तिराहे पर बस दुर्घटना में मृत पिता-पुत्र स्व भगवानदास यादव के निवास पर पहुंचकर उनकी धर्मपत्नी एवं माताजी समेत परिजनों से मुलाकात की। उन्होंने अपनी ओर से परिजनों को 1 लाख रुपये की राशि सौंपी और मुख्यमंत्री द्वारा स्वीकृत 4 लाख रुपये की राशि की जानकारी दी। विधायक ने बताया उन्होंने मुख्यमंत्री से पिता और पुत्र को 2-2 लाख रुपये की राशि स्वीकृत कराई है।