सागर नगर: अमानक दवाओं के विरोध में बीएमसी में डॉक्टरों ने किया प्रदर्शन, पैम्फलेट जलाकर विरोध दर्ज कराया
सागर के बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज में डॉक्टर्स ने अमानक दवाइयों की सप्लाई को लेकर विरोध जताया है। चिकित्सक महासंघ के आह्वान पर शुक्रवार को डॉक्टर बीएमसी परिसर में स्थित शिव मंदिर के पास जमा हुए। जहां पर अमानक दवाइयों का विरोध करते हुए प्रतीकात्मक रूप से दवाइयों के पंपलेटों की होली जलाई। उन्होंने कहा कि सरकारी अस्पतालों में नकली दवाइयां बांटी गई।