सागर नगर: स्मार्ट सिटी कार्यालय में स्वच्छ सर्वेक्षण 2025 की तैयारी के लिए बैठक आयोजित
स्वच्छ सर्वेक्षण 2024 में सागर को अग्रणी बनाना हमारा लक्ष्य है। सागर नगर निगम अंतर्गत रहवासी क्षेत्र हो या व्यावसायिक क्षेत्र सभी जगह स्वच्छ सर्वेक्षण 2024 हेतु आवश्यक प्रत्येक पहलू पर बारीकी से काम करते हुए बेहतर परिणाम हेतु तैयारियां सुनिश्चित करें। उक्त निर्देश नगर निगम आयुक्त श्री राजकुमार खत्री ने आयोजित स्वच्छ सर्वेक्षण 2025 की बैठक में दिए ।