सागर नगर: भाजपा जिला अध्यक्ष श्याम तिवारी ने केंद्रीय विश्वविद्यालय की कुलपति से छात्र हितों पर चर्चा की
भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष श्याम तिवारी ने शुक्रवार को डॉ.सर हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय की कुलपति डॉ. नीलिमा गुप्ता से प्रशासनिक भवन स्थित कार्यालय में शिष्टाचार भेंट की।भेंटवार्ता के दौरान जिला अध्यक्ष श्याम तिवारी ने कुलपति डॉ. नीलिमा गुप्ता से भारतीय शैक्षणिक जगत में हो रहे नवाचारों के संबंध में विस्तृत चर्चा की ।