मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने बांसवाड़ा के त्रिपुरा सुंदरी मंदिर में किए दर्शन, पंचायतीराज चुनाव को लेकर लिया फीडबैक
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा रविवार दोपहर बांसवाड़ा के प्रसिद्ध शक्तिपीठ मां त्रिपुरा सुंदरी मंदिर पहुंचे, जहां उन्होंने विधि-विधान से विशेष पूजा-अर्चना कर प्रदेश में सुख-शांति व समृद्धि की कामना की। दर्शन के बाद मुख्यमंत्री ने मंदिर परिसर में बंद कमरे में पार्टी कार्यकर्ताओं से मंत्रणा की। इसके पश्चात, हेलीपैड पर भाजपा पदाधिकारियों से 'वन टू वन' संवाद कर आगामी पंचायतीराज चुनाव को लेकर राजनीतिक फीडबैक लिया। इस दौरान जिलाध्यक्ष पुंजिलाल गायरी सहित कई पदाधिकारी और प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे। मुख्यमंत्री के दौरे को लेकर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे।
#BJP #RajasthanNews #PanchayatiRajElections #BanswaraNews
Dungarpur, Dungarpur | Oct 18, 2026