डूंगरपुर में महिलाओं से छेड़छाड़ पर पुलिस का एक्शन, वीडियो वायरल होते ही 2
डूंगरपुर में महिलाओं से छेड़छाड़ करना 2 युवकों को पड़ गया भारी! सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होते ही पुलिस एक्शन में आई और 2 युवकों को हिरासत में ले लिया।दरअसल, बाइक पर जा रहे युवकों पर अपने आगे चल रही महिलाओं पर टिप्पणी करने और उनके साथ छेड़छाड़ करने के आरोप हैं। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने मामले में कार्रवाई कीएसपी मनीष कुमार के अनुसार, नवरात्र के दौरान महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए विशेष कालिका पेट्रोलिंग टीम गठित की गई है। यह टीम महिलाओं से छेड़छाड़ करने वाले युवकों पर नजर रख रही है और ऐसे मामलों में कार्रवाई कर रही है।पुलिस का साफ संदेश है—महिलाओं की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है। महिलाओं के साथ अभद्र व्यवहार और छेड़छाड़ करने वालों के खिलाफ कार्रवाई जारी रहेगी। युवक हिरासत में