डूंगरपुर में पुलिस की कार्रवाई, पंचायत चुनाव और त्योहारों से पहले बिना नंबर की 30 बाइक जब्त
डूंगरपुर। पंचायत चुनाव और त्योहारों के दौरान शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए डूंगरपुर पुलिस ने वाहन जांच अभियान तेज कर दिया है। सदर और बीछीवाड़ा थाना पुलिस ने अलग-अलग स्थानों पर नाकाबंदी कर बिना नंबर और आवश्यक दस्तावेजों के चल रही 30 बाइक जब्त की हैं। पुलिस ने पावर बाइकर्स और नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों को रोककर पूछताछ की। दस्तावेज नहीं मिलने पर मोटर व्हीकल एक्ट के तहत कार्रवाई शुरू की गई। थानाधिकारी संगीता बंजारा और देवेंद्र देवल के अनुसार, जांच के लिए तीन टीमें गठित की गई थीं।
#Dungarpur
#DungarpurPolice
#RajasthanPolice
#PanchayatElection
#VehicleChecking