कटिहार: बहरखाल में भूमि विवाद में दो पक्षों के बीच मारपीट, युवक घायल
बहरखाल में भूमिविवाद में दो पक्षों के बीच विवाद में हुए मारपीट में युवक जख्मी हो गया। यह मामला शाम छह बजे का है। पीड़ित को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया जहाँ चिकित्सकों की देखरेख में पीड़ित का इलाज चल रहा है। इस घटना के बाद परिजनों में चिंता का माहौल है।