कटिहार: लंगड़ा बागान में खुले कुएं में आए दिन गिर रहे पशु, लोगों ने की कुआं को बंद कराने की मांग #jansamasya
मंगलवार की दोपहर 3 बजे लंगड़ा बागान रेलवे कॉलोनी के पास एक बड़े खुले हुए कुएं में एक कुत्ता गिर गया था। जिसे युवक गोलू भगत और उनके दो साथियों के द्वारा किसी तरह बाहर निकल गया। इस समस्या के बारे में गोलू भगत ने बताया कि यहां कई बार पशु गिर चुका है। जिसे उन्होंने बाहर निकाला है और यह खुला हुआ कुआं काफी गहरा है। अगर कोई व्यक्ति गिर जाए तो उसकी मौत निश्चित है।