कटिहार: बिनोदपुर गांव: घरेलू विवाद में नवविवाहित दंपति ने एक साथ जहर खाया, इलाज से बची जान
मंगलवार की दोपहर 1 बजे नवविवाहित दंपति को इलाज के लिए परिजन के द्वारा सदर अस्पताल लाया गया था। दोनों ने जहर खा लिया था। जहां इलाज के बाद दोनों की जान बचा ली गई है। घटना के बारे में जहर खाए विकास कुमार और रेखा देवी के परिजन ने बताया कि एक माह पहले इन दोनों की शादी हुई है। इन दोनों में क्या विवाद है। इसके बारे में उन्हें भी कोई जानकारी नहीं है।