कटिहार: मुसापुर में खेलते समय नाबालिग को जहरीले सांप ने काटा, अस्पताल में भर्ती
मुसापुर में घर मे खेलने के दौरान नाबालिग को जहरीले साँप ने डंस लिया। यह मामला शाम छह बजे का हैं। पीड़ित को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया जहाँ चिकित्सकों की देखरेख में पीड़ित का इलाज चल रहा है। इस घटना के बाद परिजनों में चिंता का माहौल है।