कटिहार: सदर अस्पताल में आयुष्मान कार्ड बनाने के लिए शिविर का हुआ आयोजन, 28 मई तक बनेंगे कार्ड
राज्य स्वास्थ्य विभाग की ओर से तीन दिवसीय आयुष्मान कार्ड बनाने को लेकर जिले के अलग-अलग जगह पर शिविर लगाया गया है। मंगलवार की दोपहर 1 बजे सदर अस्पताल में भी आयुष्मान कार्ड बनाने को लेकर शिविर लगाया गया था। जहां बड़ी संख्या में लोग आयुष्मान कार्ड बनाने के लिए पहुंचे हुए थे। बता दे कि यह शिविर 3 दिनों तक जारी रहेगा। पहले दिन 25 लोगों का आयुष्मान कार्ड बना।