गिर्वा: गोवर्धन विलास पुलिस ने कुख्यात अपराधी आरडीएक्स को अवैध हथियार के साथ किया गिरफ्तार
Girwa, Udaipur | Apr 22, 2025 गोवर्धनविलास पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए कुख्यात अपराधी रोहित निमावत उर्फ आरडीएक्स (23) को अवैध देशी कट्टे के साथ गिरफ्तार किया। आरोपी उदयपुर के गोवर्धनविलास, सुखेर और हिरणमगरी थानों में अपहरण, हत्या के प्रयास और अवैध हथियार दिखाकर धमकाने जैसे संगठित अपराधों में वांछित था। पूछताछ में आरोपी ने कई गंभीर वारदातों को अंजाम देना कबूल किया।