गिर्वा: गोगुंदा-पिंडवाड़ा हाईवे पर कार और बाइक की टक्कर के बाद कार में लगी भीषण आग, दो युवकों ने कूदकर बचाई जान
Girwa, Udaipur | Apr 22, 2025 गोगुंदा-पिंडवाड़ा हाईवे पर हादसा, कार में लगी आग।गोगुंदा-पिंडवाड़ा हाईवे पर बायण माता कट के पास कार और बाइक की टक्कर के बाद कार में भीषण आग लग गई। कार सवार दो युवकों ने कूदकर जान बचाई, जबकि बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर गोगुंदा पुलिस और फायर स्टेशन की टीम मौके पर पहुंची।