गिर्वा: उदयपुर में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह डबोक एयरपोर्ट पहुंचे, माउंट आबू के लिए हुए रवाना
Girwa, Udaipur | Apr 21, 2025 आज उदयपुर के डबोक एयरपोर्ट पर भारतीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह विशेष विमान से पहुंचे। उनके आगमन पर एयरपोर्ट पर जनप्रतिनिधियों और गणमान्य नागरिकों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। राजनाथ सिंह का आगे का कार्यक्रम भारतीय वायुसेना के हेलीकॉप्टर से माउंट आबू जाने का है। उनके साथ वायुसेना के वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद रहे।