ठेठईटांगर: सफीक खान ने भाजपा से एनएच-143 की जर्जर स्थिति पर आंदोलन की मांग की, पदयात्रा को बताया सस्ती राजनीति
रविवार को दोपहर 12 बजे झामुमो जिला सचिव सफीक खान ने भाजपा नेता श्रद्धानंद बेसरा पर निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा को सड़क की चिंता है तो केंद्र सरकार के अधीन एनएच-143 की जर्जर स्थिति पर आंदोलन करे। उन्होंने कहा कि एनएच-143 कई जगह खराब है, लेकिन वहां आवाज उठाने के बजाय कुरडेग रोड पर पदयात्रा कर सस्ती राजनीति की जा रही है।