शेरघाटी: गोला बाजार गैस गोदाम में एसडीओ की छापेमारी, वितरण व्यवस्था की जांच
Sherghati, Gaya | Sep 10, 2026 शेरघाटी के गोला बाजार स्थित गैस गोदाम और कार्यालय में गुरुवार को अनुमंडल पदाधिकारी जतिन कुमार ने औचक निरीक्षण किया। गैस वितरण में लापरवाही और उपभोक्ताओं से निर्धारित दर से अधिक राशि वसूलने की लगातार मिल रही शिकायतों के बाद यह कार्रवाई की गई। जांच के दौरान एसडीओ ने गैस गोदाम में स्टॉक, वितरण पंजी, कैश बुक और उपभोक्ताओं से जुड़े दस्तावेजों की जांच की। साथ ही