विद्यार्थियों की शैक्षणिक समस्याओं को लेकर ABVP कुल्लू इकाई ने कुलपति को सौंपा ज्ञापन
कुल्लू महाविद्यालय में M.Com एवं M.Sc. पाठ्यक्रम शीघ्र शुरू किए जाएं - अभिनव कश्यप
Kullu Times
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद कुल्लू इकाई द्वारा कुल्लू महाविद्यालय के विद्यार्थियों की शैक्षणिक समस्याओं एवं विभिन्न मांगों को लेकर सरदार पटेल विश्वविद्यालय, मंडी के कुलपति को ज्ञापन सौंपा गया। परिषद ने ज्ञापन के माध्यम से विद्यार्थियों से जुड़ी महत्वपूर्ण समस्याओं को विश्वविद्यालय प्रशासन के समक्ष रखा तथा इनके शीघ्र समाधान की मांग की।
ज्ञापन में परिषद द्वारा विद्यार्थियों के हित से जुड़ी तीन प्रमुख मांगें रखी गईं—
1. सरदार पटेल विश्वविद्यालय का दायरा बढ़ाया जाए।
2. कुल्लू महाविद्यालय में M.Com एवं M.Sc. जैसे पाठ्यक्रम शीघ्र शुरू किए जाएं।
3. री-चेकिंग के परिणामों की पुनः जांच करवाई जाए तथा लंबित परीक्षा परिणाम शीघ्र घोषित किए जाएं।
परिषद ने कहा कि विद्यार्थियों की इन शैक्षणिक समस्याओं का जल्द समाधान होना आवश्यक है, ताकि उनकी पढ़ाई प्रभावित न हो। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद कुल्लू इकाई ने विश्वविद्यालय प्रशासन से मांग की कि ज्ञापन में उठाए गए विषयों पर गंभीरता से विचार करते हुए शीघ्र उचित कार्रवाई की जाए।
Akhil Bharatiya Vidyarthi Parishad (ABVP)
Kullu, Kullu | Oct 1, 2026