Install App
Login
HOME
Delhi
Haryana
Uttar Pradesh
Bihar
Chhattisgarh
Madhya Pradesh
Rajasthan
Jharkhand
Himachal Pradesh
Uttarakhand
Punjab
Andhra Pradesh
Telangana
Tamil Nadu
Karnataka
Maharashtra
Assam
West Bengal
Tripura
Gujarat
Odisha
Kerala
Jansamasya
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
India
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
Up
अमित_शाह
Bollywood
दिल्ली
Patna
Breakingnews
Narendramodi
Nitishkumar
Madhya_pradesh
Madhyapradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
Uttarpradesh
Haryana
Cricket
Lucknow
drthakur075
#kullu ग्लोवल विलेज स्कूल का वार्षिक समारोह धूमधाम से संपन्न, वार्षिक समारोह को लेकर क्या बोले मुख्यातिथि........ देखें वीडियो देसी चैनल देवभूमि कुल्लू देसी चैनल कुल्लू देसी चैनल कुल्लू
Kullu, Kullu
| Oct 1, 2026
#kullu
MORE NEWS
चांदी के मुकुट और तलवार के साथ चिड़गांव में सीएम को किया सम्मानित
Kullu, Kullu | Oct 1, 2026
वरिष्ठ नागरिक समाज की अमूल्य धरोहर, उनके अनुभव नई पीढ़ी के लिए मार्गदर्शक : डॉ. अमित शर्मा अंतरराष्ट्रीय वरिष्ठ नागरिक दिवस पर वरिष्ठ नागरिकों को किया सम्मानित कुल्लू अंतरराष्ट्रीय वरिष्ठ नागरिक दिवस के अवसर पर ज़िला स्तरीय कार्यक्रम बहुउद्देशीय भवन में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में उपायुक्त डॉ. अमित कुमार शर्मा ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की तथा वरिष्ठ नागरिकों को सम्मानित करने के साथ उनके सुखी, स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की कामना की।उपायुक्त डॉ. अमित कुमार शर्मा ने कहा कि वरिष्ठ नागरिक हमारे समाज की अमूल्य धरोहर हैं। समाज के निर्माण और विकास में उनका योगदान अतुलनीय है। उनके अनुभव, ज्ञान और मार्गदर्शन से युवा पीढ़ी को सही दिशा मिलती है। उन्होंने कहा कि वरिष्ठ नागरिकों का सम्मान, उनकी देखभाल तथा उनकी समस्याओं का संवेदनशीलता के साथ त्वरित समाधान करना जिला प्रशासन की प्राथमिकताओं में शामिल है। वरिष्ठ नागरिकों के सरकार की कल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र व्यक्तियों तक पहुंचाने के लिए प्रशासन निरंतर प्रयासरत है। उन्होंने कहा कि वरिष्ठजनों के अनुभव वर्तमान और नई पीढ़ी दोनों के लिए महत्वपूर्ण हैं। समाज के प्रत्येक व्यक्ति को उनकी समस्याओं को समझते हुए उनके प्रति आदर, संवेदनशीलता और सहयोग का भाव रखना चाहिए। इस अवसर पर जिला कल्याण अधिकारी गिरधारी लाल शर्मा ने मुख्य अतिथि सहित सभी उपस्थित लोगों का स्वागत एवं अभिनंदन किया। उन्होंने कहा कि अंतरराष्ट्रीय वरिष्ठ नागरिक दिवस वरिष्ठजनों के साथ संवाद स्थापित करने, उनके अनुभवों से सीखने और पुरानी तथा नई पीढ़ी के बीच सार्थक संवाद को बढ़ावा देने का महत्वपूर्ण अवसर है। कार्यक्रम के दौरान वरिष्ठ नागरिकों के लिए निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर भी आयोजित किया गया, जिसमें रक्तचाप, मधुमेह, आंखों और दांतों की जांच की व्यवस्था की गई। इसके अतिरिक्त वरिष्ठजनों के मनोरंजन एवं सक्रिय सहभागिता के लिए शतरंज, कैरम बोर्ड, गीत और नृत्य जैसी गतिविधियां भी आयोजित की गईं। कार्यक्रम में मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. रणजीत ठाकुर, जिला कार्यक्रम अधिकारी कुंदन लाल, जिला लोक संपर्क अधिकारी अनिल धीमान,सचिव रेडक्रॉस चंद्रकेश शर्मा, जिला भाषा अधिकारी प्रोमिला गुलेरिया, सहित विभिन्न गैर-सरकारी संस्थाओं के प्रतिनिधि एवं अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। सभी ने वरिष्ठ नागरिकों के प्रति सम्मान, सहयोग और संवेदनशीलता बनाए रखने का संदेश दिया
Kullu, Kullu | Oct 1, 2026
विषय - विद्यार्थियों की शैक्षणिक समस्याओं को लेकर ABVP कुल्लू इकाई ने कुलपति को सौंपा ज्ञापन* *कुल्लू महाविद्यालय में M.Com एवं M.Sc. पाठ्यक्रम शीघ्र शुरू किए जाएं - अभिनव कश्यप* विद्यार्थियों की शैक्षणिक समस्याओं को लेकर ABVP कुल्लू इकाई ने कुलपति को सौंपा ज्ञापन कुल्लू। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद कुल्लू इकाई द्वारा कुल्लू महाविद्यालय के विद्यार्थियों की शैक्षणिक समस्याओं एवं विभिन्न मांगों को लेकर सरदार पटेल विश्वविद्यालय, मंडी के कुलपति महोदय को ज्ञापन सौंपा गया। परिषद ने ज्ञापन के माध्यम से विद्यार्थियों से जुड़ी महत्वपूर्ण समस्याओं को विश्वविद्यालय प्रशासन के समक्ष रखा तथा इनके शीघ्र समाधान की मांग की। ज्ञापन में परिषद द्वारा विद्यार्थियों के हित से जुड़ी तीन प्रमुख मांगें रखी गईं— 1. सरदार पटेल विश्वविद्यालय का दायरा बढ़ाया जाए। 2. कुल्लू महाविद्यालय में M.Com एवं M.Sc. जैसे पाठ्यक्रम शीघ्र शुरू किए जाएं। 3. री-चेकिंग के परिणामों की पुनः जांच करवाई जाए तथा लंबित परीक्षा परिणाम शीघ्र घोषित किए जाएं। परिषद ने कहा कि विद्यार्थियों की इन शैक्षणिक समस्याओं का जल्द समाधान होना आवश्यक है, ताकि उनकी पढ़ाई प्रभावित न हो। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद कुल्लू इकाई ने विश्वविद्यालय प्रशासन से मांग की कि ज्ञापन में उठाए गए विषयों पर गंभीरता से विचार करते हुए शीघ्र उचित कार्रवाई की जाए।
Kullu, Kullu | Oct 1, 2026
#kullu ग्लोवल विलेज स्कूल हुरला के वार्षिक समारोह में होनहार छात्रों को किया सम्मानित। देसी चैनल देवभूमि कुल्लू देसी चैनल कुल्लू देसी चैनल कुल्लू
Kullu, Kullu | Oct 1, 2026
#kullu 🔺बंजार विधायक सुरेंद्र शौरी पर बरसे APMC के अध्यक्ष राम सिंह मियां, बोले 9 सालों में 16 करोड़ का हिसाब नहीं बता पाए विधायक देसी चैनल कुल्लू देसी चैनल देवभूमि कुल्लू देसी चैनल कुल्लू
Kullu, Kullu | Oct 1, 2026
#kullu मुख्यमंत्री अपना परिवार सुखी परिवार संवाद कार्यक्रम के दौरान जानकारी देते हुए तहसीलदार भुंतर नितेश ठाकुर। देसी चैनल देवभूमि कुल्लू देसी चैनल कुल्लू देसी चैनल कुल्लू
Kullu, Kullu | Oct 1, 2026
#kullu नवनियुक्त जिलाधीश अमित कुमार शर्मा से कांग्रेस पदाधिकारियों ने की शिष्टाचार भेंट देसी चैनल कुल्लू जिला कांग्रेस कमेटी कुल्लू एवं ब्लॉक कांग्रेस कमेटी कुल्लू के पदाधिकारियों ने आज नवनियुक्त जिलाधीश अमित कुमार शर्मा से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान कांग्रेस पदाधिकारियों ने उन्हें कुल्लवी टोपी, मफलर एवं पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मानित किया। इस अवसर पर जिला कांग्रेस अध्यक्ष सेसराम आजाद, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष गोपाल ठाकुर, जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष संजीव धर, जिला कांग्रेस महासचिव एवं मीडिया प्रभारी संजय गुप्ता, ज्ञानचंद, मुकेश महंत, कैप्टन ताराचंद ठाकुर, सुखचंद, भाई दोतराम राणा सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे। देसी चैनल देवभूमि कुल्लू देसी चैनल कुल्लू देसी चैनल कुल्लू
Kullu, Kullu | Oct 1, 2026
गांधी जयंती के अवसर पर विशेष प्रार्थना सभा का आयोजन महात्मा गांधी की जयंती के अवसर पर भारत भारती सीनियर सेकेंडरी स्कूल में कक्षा XI के विद्यार्थियों द्वारा एक विशेष प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने गांधीजी के जीवन, विचारों और उनके आदर्शों को विभिन्न प्रस्तुतियों के माध्यम से अभिव्यक्त किया। प्रार्थना सभा में विद्यार्थियों ने गांधीजी के प्रिय भजनों की भावपूर्ण प्रस्तुति दी। इसके अतिरिक्त कक्षा XI के विद्यार्थियों द्वारा गांधीजी के जीवन एवं उनके विचारों पर आधारित नाटक प्रस्तुत किया गया। विद्यार्थियों की शानदार नृत्य प्रस्तुति ने कार्यक्रम को और भी आकर्षक बना दिया। इस अवसर पर जम्मू से प्रख्यात कवि एवं साहित्यकार श्री अग्निशेखर विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए महात्मा गांधी के जीवन एवं विचारों से जुड़े महत्वपूर्ण पहलुओं पर प्रकाश डाला। उन्होंने विद्यार्थियों को गांधीजी के तीन मूल मंत्रों का स्मरण करवाते हुए जीवन में सत्य, अहिंसा और सत्याग्रह के मूल्यों को अपनाने पर बल दिया। कार्यक्रम ने विद्यार्थियों को गांधीजी के जीवन दर्शन को समझने के साथ-साथ सत्य, अहिंसा, अनुशासन और सामाजिक जिम्मेदारी जैसे मूल्यों पर विचार करने का अवसर प्रदान किया। देसी चैनल कुल्लूदेसी चैनल देवभूमि कुल्लूदेसी चैनल कुल्लूBharat Bharati Sr Sec School
Kullu, Kullu | Oct 1, 2026