#kullu नवनियुक्त जिलाधीश अमित कुमार शर्मा से कांग्रेस पदाधिकारियों ने की शिष्टाचार भेंट
देसी चैनल कुल्लू
जिला कांग्रेस कमेटी कुल्लू एवं ब्लॉक कांग्रेस कमेटी कुल्लू के पदाधिकारियों ने आज नवनियुक्त जिलाधीश अमित कुमार शर्मा से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान कांग्रेस पदाधिकारियों ने उन्हें कुल्लवी टोपी, मफलर एवं पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मानित किया।
इस अवसर पर जिला कांग्रेस अध्यक्ष सेसराम आजाद, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष गोपाल ठाकुर, जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष संजीव धर, जिला कांग्रेस महासचिव एवं मीडिया प्रभारी संजय गुप्ता, ज्ञानचंद, मुकेश महंत, कैप्टन ताराचंद ठाकुर, सुखचंद, भाई दोतराम राणा सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।
देसी चैनल देवभूमि कुल्लू देसी चैनल कुल्लू देसी चैनल कुल्लू
Kullu, Kullu | Oct 1, 2026