लाडनूं: लाडनूं के निकट निजी बस व ट्रैक्टर के पानी के टैंकर में हुई भिड़ंत,बस में सवार आधा दर्जन यात्री हुए घायल
Ladnu, Nagaur | Sep 2, 2024 लाडनूं के निकट एक निजी बस व ट्रैक्टर के पानी के टैंकर में भिड़त हो गई। वहीं हादसे में बस में सवार आधा दर्जन यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे की सूचना मिलते ही लाडनूं थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची और सभी घायलों को निजी वाहन व एंबुलेंस 108 की मदद से सभी घायलों को लाडनूं के उपजिला अस्पताल भिजवाया गया।