चेरिया बरियारपुर: बसही गांव में चोरी की नीयत से एक घर में घुसे चोर को गृहस्वामी ने पकड़ कर किया पुलिस के हवाले
चेरियाबरियारपुर थाना क्षेत्र के बसही गांव में चोरी की नियत से एक घर में प्रवेश किया चोर को गृहस्वामी ने पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया। उक्त बाबत थाना अध्यक्ष विवेक भारती ने बताया पीड़ित गृहस्वामी बबीता देवी के आवेदन पर थाना में कांड संख्या 125/24 अंकित कर चोर को न्यायिक अभिरक्षा के लिए न्यायालय में प्रस्तुत कर दिया गया है।