चेरिया बरियारपुर: मंझौल पंचायत 01 के
खोइर टोला में पूर्व विधायक मेदनी पासवान की मनाई गई आठवीं पुण्य तिथि
अनुसूचित जाति जनजाति पिछड़ा एवं अल्पसंख्यक एकता मंच बिहार के तत्वाधान में रविवार को मंझौल पंचायत 01 के खोइर टोला में पूर्व विधायक स्वर्गीय मेदनी पासवान की आठवीं पुण्य तिथि मनाई गई। जिसकी अध्यक्षता करते हुए मुख्य अतिथि तथा एकता मंच के प्रदेश अध्यक्ष अरुण कुमार पासवान ने की। सर्वप्रथम उपस्थित कार्यकर्ताओं ने पूर्व विधायक के तैल चित्र पर माल्यार्पण किया।