चेरिया बरियारपुर: आगामी मोहर्रम पर्व के मद्देनजर मंझौल थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित
आगामी मोहर्रम पर्व शांतिपूर्वक संपन्न करने के उद्देश्य से मंझौल थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई जिसकी अध्यक्षता बीडिओ प्रियतम सम्राट एवं थानाध्यक्ष रिशा कुमारी ने संयुक्त रूप से की। बैठक को संबोधित करते हुए बीडीओ ने कहा कि मुहर्रम पर्व को शांति एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में सम्पन्न कराने को लेकर प्रशासन पुरी तरह से तैयार है।