चेरिया बरियारपुर: सीएचसी चेरियाबरियारपुर में जनसंख्या स्थिरता पखवाड़ा का विधिवत उद्घाटन बीडीओ प्रियतम सम्राट ने की।
गुरुवार को सीएचसी चेरियाबरियारपुर में जनसंख्या स्थिरता पखवाड़ा का विधिवत उद्घाटन प्रखंड विकास पदाधिकारी प्रियतम सम्राट ने की। उद्घाटन समारोह में शामिल हुए ग्रामीण महिलाओं को बेतहाशा बढ़ती जनसंख्या एवं उससे उत्पन्न समस्या पर प्रकाश डालते हुए कहा कि अगर इसे हम नियंत्रित नहीं कर पाते हैं तो हमारे जीवन शैली के साथ बेरोजगारी व स्थान की किल्लत होगी।