चेरिया बरियारपुर: चेरिया बरियारपुर थाना में
सकरबासा निवासी युवक ने आवेदन देकर ईंट भट्ठे ठिकेदार के खिलाफ कार्रवाई की मांग मजदूर ने किया।
सकरबासा के एक युवक ने चेरिया बरियारपुर थाना में लिखित आवेदन देकर ईंट भट्ठे ठिकेदार के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग किया। वहीं मजदूर संदीप राम पिता कारी राम सकरबासा निवासी ने बताया कि हमारे गांव के ठेकेदार उदय सहनी बब्लू सहनी धर्म राज सहनी द्वारा मोतिहारी में ईंट भट्ठे पर काम कराने ले गया। जहां हमने काम किया जो चार महीने काम किया हमारे बीस हजार रुपए बाकी है।