स्याना: नगर के मेन बाजार स्थित पीपल के वृक्ष में आतिशबाजी की चिंगारी से लगी आग, विद्युत तार जलकर हुए राख, आपूर्ति ठप
Siyana, Bulandshahr | Nov 9, 2026
नगर के मेन बाजार स्थित एक पीपल के वृक्ष में आतिशबाजी की चिंगारी से आग लगने के कारण वृक्ष के पास लगे विद्युत तार भी जलकर राख हो गए। जिसके चलते नगर की विद्युत आपूर्ति घंटों ठप रही। सोमवार को स्थानीय निवासियों ने बताया कि देर रात्रि में आतिशबाजी की चिंगारी से एक पीपल के वृक्ष में आग लग गई। वही आग की चपेट में विद्युत तार भी आ गए। आग लगने से लोगों में भी दहश रही।