बंदर ने मासूम की पिंडली का मांस फाड़ डाला:पैर की हड्डी दिखने लगी; 14 टांके लगाने पड़े; घर के बाहर खेल रहा था
.
.
भीलवाड़ा। कोटड़ी क्षेत्र के खोलपुरा गांव में घर के बाहर खेल रहे 7 वर्षीय आनंदपाल सिंह पर बंदर ने हमला कर दिया। बंदर ने बच्चे की पिंडली को बुरी तरह काटकर घायल कर दिया, जिससे पैर की हड्डी तक दिखाई देने लगी। परिजन बच्चे को पहले कोटड़ी उप जिला अस्पताल और फिर भीलवाड़ा जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां पैर में 14 टांके लगाए गए। ग्रामीणों के अनुसार, क्षेत्र में पिछले कुछ दिनों में बंदरों के हमले से 10 से अधिक लोग घायल हो चुके हैं। बढ़ती घटनाओं को देखते हुए ग्राम पंचायत ने बंदर को पकड़ने के लिए पिंजरा लगवाया है और भीलवाड़ा से रेस्क्यू टीम बुलाई है।
#BhilwaraNews
#jaivardhannews
Nathdwara, Rajsamand | Nov 17, 2026