मुख्य चुनाव आयुक्त का पुतला दहन, कॉंग्रेस देश/प्रदेश के जिला मुख्यालय मे विरोध प्रदर्शन किया...
मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ जिला कांग्रेस कमिटी पश्चिमी की ओर से सोमवार को आक्रोश मार्च निकाला गया। जिलाध्यक्ष कृपाशंकर शाही के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ता खुदीराम बोस स्मारक से मार्च करते हुए जिला समाहरणालय पहुंचे। यहां मुख्य चुनाव आयुक्त का पुतला दहन कर विरोध जताया गया। कांग्रेस नेताओं ने केंद्र सरकार से ज्ञानेश कुमार को पद से मुक्त करने की मांग की।
प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि मतदाता सूची में कथित गड़बड़ी के कारण बड़ी संख्या में मतदाता मतदान के अधिकार से वंचित हुए हैं। नेताओं ने आरोप लगाया कि इससे वर्तमान सरकार को लाभ पहुंचाने का प्रयास किया गया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने चुनाव प्रक्रिया में पारदर्शिता सुनिश्चित करने और प्रत्येक योग्य मतदाता के मतदान के अधिकार की रक्षा करने की मांग की।
जिलाध्यक्ष कृपाशंकर शाही ने कहा कि लोकतंत्र में प्रत्येक योग्य मतदाता को मतदान का अधिकार मिलना चाहिए। मतदाता सूची में गड़बड़ी और मतदाताओं को उनके अधिकार से वंचित किए जाने की शिकायतों को किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
कांग्रेस नेता सुरेश शर्मा नीरज ने कहा कि चुनाव प्रक्रिया में कथित अनियमितताओं और वर्तमान सरकार के विरोध में यह आक्रोश मार्च निकाला गया है। वहीं जिला कांग्रेस कमेटी के प्रभारी डॉ. कपिल देव प्रसाद ने कहा कि राहुल गांधी के नेतृत्व में देशभर में मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि जब तक ज्ञानेश कुमार इस्तीफा नहीं देते, कांग्रेस का आंदोलन जारी रहेगा।
मुजफ्फरपुर पश्चिमी स्थापना प्रभारी आलोक शर्मा ने कहा कि चुनाव लोकतंत्र की सबसे महत्वपूर्ण प्रक्रिया है। मतदाता सूची में किसी भी प्रकार की गड़बड़ी से आम मतदाता के अधिकार प्रभावित होते हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस मतदाताओं के अधिकार और चुनाव प्रक्रिया की पारदर्शिता के लिए अपनी आवाज मजबूती से उठाती रहेगी।
प्रदर्शन में सुशील कुमार शाही राम एकबाल राय, शिवम कुमार चुन्नू चौधरी रितेश झा मोहम्मद कलाम, ओंकार नाथ चौधरी, मो. अनजार, शशि कांत गुप्ता, मो. अब्दुल्ला, गुड्डू यादव, राजकुमार भगत, सिद्धार्थ शर्मा, पंकज कुमार, त्रिभुवन पटेल, डॉ. श्याम किशोर सिंह, राम प्रताप सिंह, कैलाश राम, मुकेश कुमार, डॉ. बलराम साह, मो. सज्जाद नीरज कुमार मोहम्मद इलियास रामकिशोर सिंह मोहन बैठा रमेश तिवारी समसूल हुदा आलोक राम नंदकिशोर शाह ब्रजकिशोर चौधरी मुमताज अंसारी अबू बकर मंसूरी, शाहजाद हुसैन, नंद किशोर सिंह समेत बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता शामिल हुए। #news #todaynews #bihar #Muzaffarpur #BiharNews #PoliticalNews #vote #voter #Congress #BJP4IND #ElectionCommissionOfIndia #GyaneshKumar #RahulGandhi #modi #NarendraModi #explore #foryou
Musahri, Muzaffarpur | Sep 29, 2026