सोरांव: नवाबगंज थाना क्षेत्र के मन्सूरा बाईपास के पास से 550 ग्राम अवैध मादक पदार्थ हेरोइन के साथ 2 लोगों को किया गया गिरफ्तार
नवाबगंज व ए०एन०टी०एफ० यूनिट पकी संयुक्त पुलिस टीम द्वारा मुखबिर खास की सूचना पर संदिग्ध वाहनों/व्यक्तियों की चेकिंग के दौरान अनिश कुमार उर्फ आशीष सोनकर पुत्र अशर्फी लाल निवासी तथा सौरभ पुत्र छोटेलाल सोनकर निवासीगण माण्डा खास थाना माण्डा प्रयागराज को मंगलवार को मन्सूरा बाईपास के पास से 550 ग्राम अवैध मादक पदार्थ हेरोइन तथा कार बरामद करते हुए कार्रवाई की है।