बड़वानी: शासकीय आदर्श महाविद्यालय में नारी शक्ति वंदन पर विषय विशेषज्ञों का हुआ व्याख्यान
बड़वानी शासकीय आदर्श महाविद्यालय में नारी शक्ति वंदन अधिनियम पर व्याख्यान-संवाद कार्यक्रम आयोजित हुआ।जानकारी के अनुसार उच्च शिक्षा विभाग के निर्देश पर, प्राचार्य डॉ. प्रमोद पंडित के मार्गदर्शन मे डॉ. कीर्ति पटेल, सहायक प्राध्यापक, विधि महाविद्यालय द्वारा नारी शक्ति वंदन अधिनियम 2023 के प्रावधान, कानूनी संरक्षण, राजनीतिक व आर्थिक-सामाजिक विषयों पर जानकारी दी।