हुज़ूर: मध्य प्रदेश में बारिश जारी, अगले 4 दिन भारी बारिश का अलर्ट
Huzur, Bhopal | Jul 27, 2026 मध्य प्रदेश में स्ट्रॉन्ग मानसूनी सिस्टम एक्टिव होने से एक बार फिर तेज बारिश का दौर शुरू हो गया है। रविवार को प्रदेश के पूर्वी हिस्से में तेज बारिश हुई, जबकि सोमवार को 6 जिलों में हैवी रेन यानी भारी बारिश का अलर्ट है। IMD भोपाल के मुताबिक, अगले 24 घंटे में उमरिया, शहडोल, अनूपपुर, डिंडौरी, मंडला और बालाघाट में भारी बारिश का अनुमान है।