#morenapolice #morena #मुरैनापुलिस #पुलिस_अधीक्षक
आजाद नगर फायरिंग मामले में आरोपी राहुल मिश्रा का वीडियो वायरल, घटना को लेकर दी सफाई
मुरैना। बीते दिनों शहर के आजाद नगर क्षेत्र में हुई फायरिंग की घटना के बाद आरोपी राहुल मिश्रा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में राहुल मिश्रा घटना से जुड़े तथ्यों और उसके पीछे की वजह को लेकर अपनी बात रखता दिखाई दे रहा है।
जानकारी के अनुसार यह वीडियो स्वयं राहुल मिश्रा द्वारा अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर पोस्ट किया गया है। इसी इंस्टाग्राम आईडी के माध्यम से वीडियो सामने आया है, जिसके बाद यह सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया है।