व्यापारियों को नहीं लगाने पड़ेंगे सरकारी दफ्तरों के चक्कर, चैंबर में बैठेगी एक्सपर्ट टीम – संदीप अग्रवाल...
मध्य प्रदेश चैंबर ऑफ कॉमर्स के चुनाव में उपाध्यक्ष पद के प्रत्याशी संदीप नारायण अग्रवाल ने व्यापारियों के हित में एक नई पहल का प्रस्ताव रखा है। उन्होंने कहा कि चैंबर कार्यालय में एक विशेष “एक्सपर्ट हेल्प डेस्क” स्थापित की जाएगी, जहां विभिन्न सरकारी विभागों से जुड़े विशेषज्ञ उपलब्ध रहेंगे। यह डेस्क व्यापारियों की कर, लाइसेंस, जीएसटी, नगर निगम, श्रम विभाग सहित अन्य प्रशासनिक समस्याओं का त्वरित समाधान कराने में मदद करेगी। संदीप अग्रवाल का कहना है कि व्यापारियों को छोटी-छोटी समस्याओं के लिए अलग-अलग कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें, इसलिए चैंबर को एक प्रभावी सहायता केंद्र के रूप में विकसित किया जाएगा, जहां हर व्यापारी को विशेषज्ञ मार्गदर्शन और समाधान एक ही छत के नीचे मिल सके।