बरबीघा: पैन गांव में पत्नी पर हमला करने वाले युवक को भाभी ने पीटा, अस्पताल में भर्ती
पैन गांव में पत्नी के साथ मारपीट कर रहे युवक को उसकी भाभी ने जमकर पीट दिया। जानकारी के अनुसार, कमलेश मांझी नशे की हालत में अक्सर अपनी पत्नी से मारपीट करता था। मंगलवार सुबह करीब 9 बजे भी वह पत्नी को पीट रहा था, तभी उसकी भाभी ने विरोध किया। जब कमलेश नहीं माना, तो भाभी ने उसकी जमकर धुनाई कर दी। मारपीट में कमलेश को गंभीर चोटें आईं।