बरबीघा: बरबीघा में जनस्वराज पार्टी का सदस्यता अभियान तेजी से आगे बढ़ रहा है
बरबीघा प्रखंड में जनस्वराज पार्टी के विस्तार हेतु सोमवार 2:00 बजे सदस्यता अभियान जोर-शोर से चलाया जा रहा है। धर्म उदय कुमार के नेतृत्व में कोसरा पंचायत सहित कई गांवों में यह अभियान संचालित हो रहा है। ग्रामीणों, खासकर महिलाओं और पुरुषों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए पार्टी की सदस्यता ग्रहण की और आगामी चुनावों में समर्थन देने का संकल्प लिया।