बरबीघा: प्लस टू विद्यालय बरबीघा में भीषण गर्मी से आधा दर्जन छात्र बेहोश, एक छात्र अस्पताल में भर्ती
शेखपुरा जिले में पड़ रही भीषण गर्मी का असर अब विद्यालयों पर भी दिखने लगा है। मंगलवार 11 बजे को प्लस टू विद्यालय बरबीघा में नवमी और दशमी कक्षा के छह से अधिक छात्र-छात्राएं तेज गर्मी के कारण बेहोश हो गए। इनमें से एक छात्र, शैंपू कुमार (पुत्र रामप्रवेश मांझी, गंगटी गांव निवासी) की हालत गंभीर होने पर उसे बरबीघा रेफरल अस्पताल में भर्ती कराया गया।