बरबीघा: कुटौत गांव में संपत्ति विवाद में छोटे भाई ने बड़े भाई के परिवार पर किया हमला, एक गंभीर रूप से घायल
शेखपुरा जिले के बरबीघा थाना क्षेत्र के कुटौत गांव में संपत्ति विवाद को लेकर छोटे भाई ने बड़े भाई अरुण सिंह (55), उनके पुत्र शैलेन्द्र सिंह और बहू बीना देवी के साथ मंगलवार सुबह 8:00 बजे बेरहमी से मारपीट की। लाठी से सिर पर प्रहार के कारण अरुण सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए और उन्हें बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर किया गया। उनके सिर में 10 टांके लगे हैं।