बरबीघा: बरबीघा में सड़क हादसा: युवक गंभीर रूप से घायल, टेंपो चालक फरार
बरबीघा नगर परिषद क्षेत्र के एचडीएफसी बैंक के पास सोमवार देर शाम एक सड़क हादसे में बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। तीन युवक एक ही बाइक पर सवार होकर राजौरा गांव लौट रहे थे,तभी सामने से आ रहे एक टेंपो ने बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि तीनों युवक सड़क पर जा गिरे।इस दुर्घटना में विजय पासवान का पुत्र रजनीश कुमार गंभीर रूप से घायल हो गया।