तेजा दशमी पर गाडरमाला में निकला वीर तेजाजी महाराज का भव्य जुलूस
भीलवाड़ा :राजकुमार गोयल
गाडरमाला। तेजा दशमी के पावन अवसर पर गाडरमाला गांव में लोकदेवता वीर तेजाजी महाराज की श्रद्धा एवं भक्ति से भव्य जुलूस निकाला गया। जुलूस में बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। श्रद्धालुओं ने वीर तेजाजी महाराज के जयकारे लगाए, जिससे पूरा गांव भक्तिमय माहौल से गूंज उठा।
जुलूस के दौरान युवाओं, महिलाओं एवं बुजुर्गों सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे। जगह-जगह जुलूस का स्वागत किया गया। इस अवसर पर वीर तेजाजी महाराज के मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना कर क्षेत्र में सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की गई।
वरिष्ठ पत्रकार सत्यनारायण अग्रवाल ने बताया कि तेजा दशमी के अवसर पर आयोजित यह धार्मिक कार्यक्रम ग्रामीणों की आस्था और परंपरा से जुड़ा हुआ है। वीर तेजाजी महाराज के प्रति श्रद्धालुओं में विशेष आस्था है और हर वर्ष ग्रामीण उत्साह एवं श्रद्धा के साथ इस आयोजन में शामिल होते हैं।
जुलूस के दौरान पूरे गांव में धार्मिक एवं उत्सवी माहौल बना रहा। श्रद्धालुओं ने वीर तेजाजी महाराज के जयकारों के साथ कार्यक्रम में सहभागिता निभाई।