चौसा: बक्सर डीएम ने किया EVM-VVPAT वेयर हाउस का मासिक निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा
Chausa, Buxar | May 26, 2026 भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिला पदाधिकारी साहिला ने मंगलवार को 1:00 बजे अपराह्न में प्रखंड परिसर बक्सर स्थित EVM-VVPAT वेयर हाउस का मासिक निरीक्षण किया। इस दौरान आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए। निरीक्षण के दौरान डीएम ने निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली के दिशा-निर्देशों के अनुसार वेयर हाउस की सुरक्षा व्यवस्था का बारीकी से जायजा लिया।