बाजपुर में अध्यापक के लॉन में निकला किंग कोबरा, सीताराम तिवारी ने किया रेस्क्यू
रेस्क्यू के बाद सांप को सुरक्षित स्थान पर छोड़ा, लोगों में मची हलचल
बाजपुर। नगर के वार्ड नंबर 12 में उस समय हलचल मच गई, जब अध्यापक दीपक शर्मा के लॉन में किंग कोबरा दिखाई दिया। सांप को देखकर लोगों में दहशत का माहौल बन गया। सूचना मिलने पर सीताराम तिवारी मौके पर पहुंचे और सावधानीपूर्वक किंग कोबरा का रेस्क्यू किया। रेस्क्यू के बाद किंग कोबरा को सुरक्षित स्थान पर छोड़ दिया गया। इस दौरान सांप को बिना नुकसान पहुंचाए सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया गया। घटना के बाद लोगों ने राहत की सांस ली।