केलाखेड़ा-उत्तराखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण नैनीताल के तत्वाधान में सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण उधम सिंह नगर ममता पंत के निर्देशन में विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन कर ग्रमीणों को साइबर क्राइम,सोशल मीडिया फ्रॉड एवं डिजिटल अरेस्ट विषय पर विस्तार पूर्वक जानकारी दी। ग्राम बाजावाला,केलाखेड़ा में ग्राम प्रधान रूप सिंह की अध्यक्षता में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ऊधम सिंह नगर सचिव/सिविल जज सीनियर डिवीजन ममता पन्त के निर्देशन में पराविधिक कार्यकर्ता मोहम्मद शहीद ने विधिक साक्षरता शिविर के माध्यम से साइबर क्राइम सोशल मीडिया फ्रॉड एवं डिजिटल अरेस्ट तथा जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ऊधम सिंह नगर की ओर से मिलने वाली निशुल्क विधिक सेवाओं एवं राष्ट्रीय नालसा हेल्पलाइन नंबर 15100 की विस्तार पूर्वक ग्रामीणों को जानकारी दी। मोहम्मद शहीद ने शिविर में जानकारी देते हुए बताया कि इंटरनेट और डिजिटल उपकरणों का उपयोग करके की जाने वाली कोई भी अवैध गतिविधि है, जिसमें वित्तीय धोखाधड़ी (जैसे यूपीआई फ्रॉड) हैकिंग,फिशिंग,और सोशल मीडिया अपराध शामिल है। साइबर क्राइम एक ऐसा गैर कानूनी अपराध है जिस कंप्यूटर,मोबाइल,इंटरनेट या डिजिटल नेटवर्क का उपयोग करके अंजाम दिया जाता है। इसका मुख्य उद्देश्य लोगों के साथ धोखाधड़ी कर पैसे चुराना,निजी डेटा (व्यक्तिगत जानकारी) का दुरुपयोग करना या किसी के सिस्टम को नुकसान पहुंचाना होता है। यह सबसे आम साइबर क्राइम है इसमें धोखेबाज लोगों के बैंक खाते की जानकारी ओटीपी या यूपीआई पिन चुराकर या लुभावनने लिंक भेज कर पैसे उड़ा लेते हैं।लॉटरी,ऑनलाइन नौकरी या सस्ता सामान बेचने के नाम पर भी लोगों को ठगा जाता है।साइबर फ्रॉड या ऑनलाइन ठगी होने पर तुरंत राष्ट्रीय साइबर क्राइम हेल्पलाइन नंबर 1930 पर कॉल करके या भारत सरकार के आधिकारिक साइबर क्राइम पोर्टल पर जाकर अपनी शिकायत दर्ज कर सकते हैं। इस मौके पर पराविधिक कार्यकर्ता गीता जोशी,अंजली, सुनीता,विक्की, जयप्रकाश सहित दर्जनों ग्रमीण मौजूद रहे।
स्क्रिप्ट बनाये