उदयपुर में दर्दनाक हादसा: बाइक सवार पिता और 2 साल की बेटी की मौत, पत्नी समेत दो महिलाएं गंभीर घायल
उदयपुर। गोगुंदा-पिंडवाड़ा नेशनल हाईवे-27 पर घटा माता कट के पास देर रात करीब 10 बजे अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक और उसकी दो साल की बेटी की मौत हो गई। हादसे में युवक की पत्नी डालकी बाई (31) और गांगली बाई (35) गंभीर घायल हो गईं। मृतकों की पहचान ढाकला माता निवासी खमाणा (38) और बेटी हंसी के रूप में हुई है। पुलिस ने घायलों को गोगुंदा अस्पताल पहुंचाया। दोनों महिलाओं का इलाज जारी है। टक्कर के बाद चालक वाहन सहित फरार हो गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच शुरू कर दी है।
#UdaipurNews #RajasthanNews #RoadAccident #Gogunda #NH27 BreakingNews AccidentNews