जिला परिषद चुनाव: नामांकन वापसी के बाद 8 प्रत्याशी मैदान से हटे, चुनाव चिन्ह आवंटित, अब तेज होगा प्रचार
जिला परिषद सदस्य चुनाव में नामांकन वापसी की प्रक्रिया पूरी हो गई है। जिला कलेक्टर डॉ. इंद्रजीत यादव के अनुसार, मंगलवार दोपहर 3 बजे तक कुल 8 उम्मीदवारों ने अपने नाम वापस लिए। इसके बाद चुनाव चिन्ह आवंटन की प्रक्रिया शुरू की गई। मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रत्याशियों को अधिकृत चुनाव चिन्ह दिए गए, जबकि निर्दलीय उम्मीदवारों को उनकी प्राथमिकताओं और उपलब्धता के आधार पर सिंबल आवंटित किए गए। प्रशासन ने अंतिम वैध प्रत्याशियों की सूची तैयार कर ली है, जिसे कार्यालय के बाहर चस्पा किया जाएगा। प्रत्याशियों को आदर्श आचार संहिता की पालना और चुनाव खर्च की निर्धारित सीमाओं की जानकारी भी दी गई।
#Cut2CutLive #DungarpurNews #RajasthanNews #PanchayatiRajElection #ZilaParishadElection