डूंगरपुर में पंचायती राज चुनाव की तैयारियां तेज, हर मतदान केंद्र पर कैमरों की नजर, सोशल मीडिया की भी होगी निगरानी
डूंगरपुर। पंचायती राज आम चुनाव 2026 को शांतिपूर्ण और निष्पक्ष संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन और पुलिस विभाग ने तैयारियां तेज कर दी हैं। मंगलवार को जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिला कलक्टर देशलदान ने सेक्टर मजिस्ट्रेट और सेक्टर पुलिस अधिकारियों की बैठक लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। मतदान केंद्रों पर पहुंचने वाले प्रत्येक व्यक्ति पर कैमरों से नजर रखी जाएगी। सोशल मीडिया की भी लगातार निगरानी होगी। अधिकारियों को संवेदनशील मतदान केंद्रों का निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था, नेटवर्क, रोशनी, बैरिकेडिंग और वीडियोग्राफी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। असामाजिक गतिविधियों पर सख्त कार्रवाई होगी।
#Dungarpur #PanchayatiRajElection2026 #RajasthanElection #ElectionUpdate #DungarpurNews