जमुई: मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर झाझा में 24 घंटे का नो-ड्रोन क्षेत्र घोषित
Jamui, Jamui | Aug 15, 2026 जमुई के झाझा प्रखंड स्थित चाँदवारी मैदान में 16 अगस्त को मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के आगमन को लेकर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। हेलीपैड और कार्यक्रम स्थल से पाँच किलोमीटर की परिधि में 15 अगस्त शाम छह बजे से 16 अगस्त शाम छह बजे तक ड्रोन, गर्म हवा के गुब्बारे, पैरामोटर, पैराग्लाइडर सहित अन्य उड़ने वाली वस्तुओं के संचालन पर रोक रहेगी।