बल्देवगढ़: भेलसी के पास तहसीलदार और पुलिस ने लोडिंग वाहन से 150 बोरी यूरिया खाद ज़ब्त किया
खरगापुर थाना प्रभारी मनोज द्विवेदी के द्वारा जानकारी दी गई कि मुखबिर द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि टीकमगढ़ की ओर से खरगापुर की ओर एक लोडिंग वाहन में यूरिया खाद का परिवहन किया जा रहा।खरगापुर तहसीलदार एवं पुलिस के द्वारा भेलसी के पास उक्त वाहन को रोककर दस्तावेज चेक किया।कोई वैध दस्तावेज नहीं मिलने पर अवैध खाद का परिवहन करने वाले प्रांशु जैन पर कार्यवाही की।