बल्देवगढ़: बल्देवगढ़ में विधानसभा स्तरीय टेनिस बॉल क्रिकेट टूर्नामेंट का हुआ समापन, स्वामी विवेकानंद मिनी खेल स्टेडियम में
बल्देवगढ़ नगर के स्वामी विवेकानंद मिनी खेल स्टेडियम में विधानसभा स्तरीय टेनिस बॉल क्रिकेट टूर्नामेंट का समापन हुआ।टूर्नामेंट के फाइनल मुकाबले में बल्देवगढ़ और पलेरा टीम के मध्य मैच खेला गया।जिसमें पलेरा की टीम ने बल्देवगढ़ की टीम को हराकर फाइनल मुकाबला जीत लिया। विजेता एवं उपविजेता टीम को टीकमगढ़ भाजपा जिला अध्यक्ष अमित नुना के द्वारा सम्मानित किया गया।