बल्देवगढ़: ग्राम कोटरा में नाली के किनारे गड्ढे में फंसी गाय को ग्रामीणों ने निकाला
बल्देवगढ़ जनपद पंचायत क्षेत्र अंतर्गत ग्राम कोटरा में नाली के किनारे गड्ढे में एक गाय रात भर फंसी रही।आज सुबह ग्रामीणों ने देखा तो तुरंत कड़ी मशक्कत के बाद उक्त गाय को बाहर निकाला। साथ ही ग्रामीणों ने बताया कि ठेकेदार के द्वारा नाली निर्माण कार्य पूर्ण होने के बाद गड्ढों को नहीं भरा गया।जिस कारण से इस प्रकार के हादसे हो रहे है।